फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona positive found, Subnigran seal

कोरोना पॉजिटिव को उपचार के लिए भेजा

Fri, 03 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona positive found, Subnigran seal
नजीबाबाद से कोरोना पॉजिटिव को उपचार के लिए ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : NAZIBABAD
कोरोना पॉजिटिव मिला, सब्नीग्रान सील
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के मोहल्ला सब्नीग्रान में पाए गए कोरोना पॉजिटिव युवक को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन केंद्र स्वाहेड़ी भेजा। प्रशासन ने क्षेत्र को सैनिटाइज करा कर सील कर दिया।
नगर की घनी आबादी सब्नीग्रान का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जाता है कि युवक दिल्ली में रहकर ट्यूशन पढ़ाता था। वह कई बार दिल्ली और नजीबाबाद के बीच सफर कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने रिपोर्ट आते ही युवक को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए आइसोलेशन केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता के निर्देश पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव ने क्षेत्र को सील करा दिया। दो सप्ताह के भीतर नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव कई मरीज मिलने से नगरवासियों में खौफ है। नगर के दरूदग्रान, नई बस्ती जाब्तागंज, बिसातियान में हाल ही में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट में शामिल कर प्रशासन की ओर से सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नजीबाबाद क्षेत्र के ही ग्रामीण क्षेत्र जहानाबाद, अहमदपुर सादात उर्फ जोगीरम्पुरी में भी कोरोना वायरस मरीज मिलने के बाद से सील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed