फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona is not decreasing in district

जिले में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर 19-22-17

Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corona is not decreasing in district
जिले में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कुल 54 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। अच्छी बात ये है कि सात नवंबर से अब तक किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है, लेकिन यहां पर केस रोजाना मिल रहे हैं। हालांकि संक्रमितों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है। नवंबर में छह तारीख को सबसे कम तीन और 12 नवंबर को सबसे अधिक 52 केस मिले थे। नवंबर में कुल 483 कोरोना संक्रमित मामले मिल चुके हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतकर अपने साथ साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। जिले में कोरोना का पहला मामला 13 अप्रैल को स्योहारा थाने के गांव मेवा नवादा में मिला था। तब से लेकर अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में चार हजार को भी पार कर गई है। करीब 3800 से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं। जबकि कोरोना 54 रोगियों की जान चली गई।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों में 20 से 40 की आयु वर्ग के लोग अधिक हैं। इसका कारण है कि बुजुर्ग अपने घरों में ज्यादा रहते हैं, जबकि युवा वर्ग घर से बाहर अधिक रहता है। अब तक करीब 62 प्रतिशत युवा यानी 2418 युवा कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में तारीख वार कोरोना के आंकड़े
एक नवंबर को आठ, दो को सात, तीन को 16, चार और 15 नवंबर को 24-24, पांच, 23, 29 को 10-10, छह को तीन, सात, 21, 27, 30 को पांच-पांच, आठ को 17, नौ को 44, दस, 11, 13 को 12-12, 12 नवंबर को 52, 14, 17, 26 को 14-14, 16 को 23, 18 को 22, 19 को 11, 20 को 48, 22 को 09, 24 को चार, 25 को 18, 28 को 25 कोरोना पॉजिटिव केस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed