{"_id":"6204078877c80c4b941891c7","slug":"corona-is-controlled-but-prevention-is-also-important-bijnor-news-mrt576428638","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना है नियंत्रित, पर बचाव भी है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना है नियंत्रित, पर बचाव भी है जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना गिरावट हो रही है, जो अच्छे संकेत हैं। बुधवार को जिले में 11 और संक्रमित मिले। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 167 रह गई है। इसके साथ ही बुधवार को 55 मरीज कोरोनामुक्त हुए।
कोरोना के संक्रमित मरीज फरवरी से रोजाना कम होते जा रहे हैं। जनवरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी हुई, लेकिन फरवरी आते ही कोरोना नियंत्रण में है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में लगातार घट रही है। बुधवार को 11 मरीज संक्रमित मिले, जबकि मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 थी। सक्रिय मामले 211 रह गए थे। लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद लोग खुद का बचाव करने लगे। मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सलाह दी जा रही है।