फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona investigation started at block level too

ब्लॉक स्तर पर भी शुरू हुई कोरोना जांच

Thu, 23 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation started at block level too
बिजनौर में बुधवार को बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
ब्लॉक स्तर पर भी शुरू हुई कोरोना जांच
विज्ञापन

बिजनौर/अफजलगढ़। शासन के निर्देेश पर अब ब्लॉक स्तर पर भी कोरोना जांच शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100-100 एंटीजन किट मुहैया करा दी गई हैं। किट की मदद से बिना लैब और मशीन के कोरोना की जांच की जा सकती है।
जिले में कोरोना जांच बढ़ाने के लिए शासन ने एंटीजन किट से जांच के लिए निर्देशित किया है। इस जांच के लिए न ही लैब और न ही मशीन की जरूरत होती है। खांसी, नजला, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत होने पर ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों की इस किट से जांच शुरु हो गई है। कोरोना वायरस कोविड-19 के सैंपल नोडल अधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि फ्लू ग्रस्त रोगियों के अलावा संदिग्ध मरीज, बिना लक्षण वाले रोगी, बुजुर्ग, पहले से बीमार, कैंसर, प्रत्यारोपण, डायलिसिस, सर्जरी से पहले बिना लक्षण वाले मरीज और नॉन सर्जिकल केस आदि मरीजों की भी इससे जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खांसी, नजला, बुखार आदि के एसिंप्ट्रोमेटिक मरीज भी अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करा सकते हैं। इसके लिए 100-100 एंटीजन किट जिले के हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराई गई हैं। परिणाम अच्छे मिलने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जांच में पाए गए लक्षण
अफजलगढ़। एंटीजन किट पहुंचने के बाद कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी पर 55 लोगों की जांच की गई। इस दौरान पूर्व में गांव मीरापुर मोदी वाला निवासी कोरोना पोजिटिव युवक की बहन में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाये गए। उसको गांव में होम आइसोलेट कर दिया गया। नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि अब कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों तथा सिम्टोमैटिक स्थिति के लोगों की जांच ब्लॉक स्तर पर ही की जाएगी । मामले की पुष्टि होने के बाद पीड़िता को आइसोलेशन संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। कंटेनमेंट जोन या हॉटस्पॉट में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोग, पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त मरीज की जांच एंटीजन किट्स के जरिए की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किट पर लाल-गुलाबी रंग देगा जानकारी
डा. बीएस रावत ने बताया कि नोजल और थ्रॉट स्वाब लेने के बाद वीटीएम में लार को डाला जाता है। इसके बाद किट पर मौजूद एक निश्चित जगह पर सैंपल की तीन बूंद को डाला जाता है। इसके बाद किट को 15 से 30 मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है। अगर किट पर एक ही तरह का रंग दिखाई दे तो वह जांच सही नहीं है। लाल पट्टी आने पर सैंपल पॉजिटिव और गुलाबी पट्टी आने पर सैंपल निगेटिव होगा।
ब्लॉक स्तर पर कोरोना की एंटीजन जांच का कार्य शुरू
अफजलगढ़। विभागीय स्तर पर लिये गए निर्णय के मुताबिक ब्लॉक स्तर पर कोरोना की एंटीजन जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed