फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona investigation of passengers going on Uttarakhand border

उत्तराखंड बॉर्डर पर हो रही यात्रियों की कोरोना जांच

Thu, 01 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation of passengers going on Uttarakhand border
भागूवाला में उत्तराखंड सीमा पर कोविड संक्रमण की जांच के लिए खेड़ यात्री। - फोटो : NAZIBABAD
भागूवाला/नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार राज्य में आने वाले यात्रियों का कोरोना संक्रमण टेस्ट बॉर्डर पर करा रही है। नजीबाबाद से सटी उत्तराखंड सीमा पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की टीम ने भागूवाला के निकट चेक पोस्ट पर बुधवार की तड़के से कोविड-19 संक्रमण जांच शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार के डॉ.साहिल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम नजीबाबाद से आने वाले वाहनों और यात्रियों को रोककर जांच नमूने ले रही है। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर पर यात्रियों को जांच रिपोर्ट दी जाएगी। हरिद्वार मार्ग पर विशेष जांच शिविर में सैकड़ों यात्रियों के उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के नमूने लिए। नमूने लेने के लिए रोडवेज बसों और वाहनों को आधा से एक घंटा रुकना पड़ रहा है। डॉ.साहिल ने बताया कि जांच अगले आदेश तक रात-दिन जारी रहेगी। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर भी उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण की जांच के लिए एंटीजन नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed