{"_id":"61f58e000354c73d7052c934","slug":"corona-infected-person-dies-81-patients-found-bijnor-news-mrt5751090171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, मिले 81 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, मिले 81 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत, मिले 81 मरीज
बिजनौर। जिले में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमित व्यक्ति दिल और किडनी की बीमारी से भी जूझ रहा था। वहीं शनिवार को जिले में कोरोना के 81 मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले अब एक हजार से कम रह गए हैं।
शनिवार को धामपुर में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। उक्त व्यक्ति किडनी और दिल का मरीज था और किडनी के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था। वहां जांच में उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शनिवार को उसकी मौत हो गई। व्यक्ति को कोरोनारोधी दोनों डोज लगी हुईं थीं। स्वास्थ्य विभाग ने मरने वाले में कोरोना संक्रमण की बात मानी है। चार दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित एक महिला व एक पुरुष की मौत हुई थी।
शनिवार को जिले में 81 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के 198 पुराने मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय मामले 917 रह गए हैं।
विज्ञापन
कम हो रहे हैं मामले
कोरोना के मामले कम होने और बढ़ने का सिलसिला कई दिन से चल रहा है। लेकिन मौत होना गंभीर स्थिति है। पिछले दिनों सक्रिय मामलों का आंकड़ा एक हजार से अधिक पहुंच गया था। अब 917 सक्रिय मामले रह गए हैं।
लोग बरत रहे हैं लापरवाही
एक ओर जहां संक्रमित के मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। दुकान पर दो गज की दूरी का पालन किए बिना ही लोगों को खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है। तमाम लोग बिना मास्क ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
सावधनी और टीकाकरण ही बचाव
सीएमओ डॉ.विजय कुमार गोयल के अनुसार जिले में कोरोना मामले कम हुए हैं। जनता जागरुकता दिखा रही है और देसी नुस्खे भी अपना रही है। सावधानी और टीकाकरण कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है। सभी मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और भीड़ में जाने से बचें।