फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Controversy over organizing fair at Mahant Panpadas Samadhi site

Bijnor News: महंत पानपदास समाधि स्थल पर मेले के आयोजन पर विवाद

Thu, 29 Feb 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Controversy over organizing fair at Mahant Panpadas Samadhi site
-आयोजन के लिए दो पक्षों ने किया आवेदन, सीओ के समक्ष वार्ता विफल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। क्षत्रिय नगर स्थित महंत बाबा पानपदास महाराज समाधि स्थल पर लगने वाले वार्षिक भंडारे और मेले को लेकर विवाद की स्थिति पैदा गई। इस वर्ष मेला आयोजन की अनुमति लेने के लिए दो पक्षों ने आवेदन किया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी दुविधा की स्थिति में आ गया है।
समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष भव्य मेले और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार मेला दो मार्च का है। मेले में बड़ी संख्या में दूरदराज से श्रद्धालु शामिल होकर सुख समृद्धि के लिए प्रसाद चढ़ाते हैं। बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते हैं। मगर, इस वर्ष मेले की अनुमति के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से मेले की अनुमति के लिए आवेदन किया गया ।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ सर्वम सिंह ने मेला आयोजन की अनुमति का आवेदन करने वाले दो पक्षों को थाने में वार्ता के लिए बुलाया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बन पाई। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं पाई। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद ही मेला आयोजन की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed