फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Controversy over molestation, six injured in fighting

छेड़छाड़ को लेकर विवाद, मारपीट में तीन घायल

Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Controversy over molestation, six injured in fighting
नहटौर (बिजनौर)। गांव तुराबनगर में लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो वर्गों के युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों आरोपी युवकों से मारपीट की जिसमें तीन युवक घायल हो गए। उन्हें बचाने के प्रयास में दो महिलाओं समेत तीन लोग चोटिल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव तुराबनगर में दो समुदायों के बीच विवाद होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गांव में एक कारखाने में जैकेट सिलने का काम होता है। कारखाने से माल घरों तक भी पहुंचाया जाता है। आरोप हैं कि कुछ युवकों ने कारखाने की दूसरे वर्ग की लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। बुधवार शाम को आरोपी युवकों को कारखाने में बातचीत के लिए बुलाया गया लेकिन विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक वर्ग के टीकू, अजय व नरेश घायल हुए। उन्हें बचाने के प्रयास में देवेंद्र, शरेसो और बीना भी चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव में दोनों वर्गों के बीच विवाद होने की खबर फैलने पर जंगलों से लोग अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। नहटौर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात संजय कुमार और सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि गांव में शांति हैं। छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। एक आरोपी शानू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed