फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contractors demonstrated on non-payment of dues

बकाया भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contractors demonstrated on non-payment of dues
बकाया भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। हाइवे फोरलेन मार्ग निर्माण से जुड़े ठेकेदारों ने करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित होने का विरोध करते हुए फोरलेन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का आरोप है कि निर्माण कंपनी ठेकेदार ने उन्हें 31 जुलाई को एक करोड़ रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया।
काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन हाइवे निर्माण के अंतर्गत प्राइवेट कंपनी के आधीन काम करने वाले ठेकेदारों पलवर हरियाणा निवासी हरेंद्र सिंह, मोहन शर्मा, आरके गुप्ता, सागर, अमित कुमार ने एनएचए के नजीबाबाद के बाजोपुर स्थित कार्यालय पर शनिवार को भुगतान न होने पर विरोध प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का कहना है कि नगीना से हरिद्वार तक लगभग 70 किमी फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य से वे लंबे अर्से से जुड़े हैं।
विज्ञापन

हाइवे निर्माण कंपनी पर 10 करोड़ रुपये का बकाया था। कंपनी ने 9 करोड़ रुपये भुगतान देने का वादा करते हुए 31 जुलाई को एक करोड़ रुपये का वादा किया था। हाइवे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 31 जुलाई को भुगतान न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। हाइवे निर्माण ठेकेदारों की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत भेजकर निर्माण कंपनी से बकाया भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य को लेकर मतभेद
नजीबाबाद। एनएचए के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने बताया कि पूर्व में हाइवे निर्माण से जुड़ी कंपनी पर ठेकेदारों का बकाया है। हाइवे निर्माण कार्य के चलते कंपनी में बदलाव आने के बाद पूर्व फोरलेन हाइवे निर्माण कंपनी और नई कंपनी से कार्य को लेकर ठेकेदारों में मतभेद चल रहे थे। जल्द ही प्रकरण का निस्तारण होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed