फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contractor dies due to electric shock, Mistry scorched

करंट लगाने से ठेकेदार की मौत, मिस्त्री झुलसा

Mon, 28 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies due to electric shock, Mistry scorched
नगीना में हैंडपंप ठेकेदार की मौत के बाद सीएचसी पर जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
करंट लगाने से ठेकेदार की मौत, मिस्त्री झुलसा
विज्ञापन

नगीना। हैंडपंप लगाते समय लोहे का पाइप के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू जाने के कारण करेंट से झुलसकर हैंडपंप ठेकेदार की मौत हो गई। उसका सहायक मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।

रविवार सुबह करीब 11 बजे अकबराबाद रोड पर नल ठीक कर रहे दो व्यक्ति करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने मोहल्ला कलालान निवासी आदिल(44) को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला नालबंदान निवासी शहजाद(23) को गंभीर अवस्था में बिजनौर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार आदिल नल लगाने व ठीक करने का ठेकेदार था तथा नगरपालिका का कार्य भी करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को अकबराबाद रोड पर नल लगाते समय नल का लोहे का पाइप ऊपर जा रही लाइन से टकरा गया। लोहे के पाइप में उतरे करंट से आदिल की मौत हो गई। पूर्व पालिका चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, शेख अजीमु रहमान, शेख परवेज पाशी, जमशेद आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed