फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   contract workers strike

संविदा कर्मचारियों ने की हड़ताल

Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
contract workers strike
संविदा कर्मचारियों ने की हड़ताल
विज्ञापन

हल्दौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुडे़ संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। संविदा कर्मियों ने सीएचसी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित रही।

सोमवार को संविदाकर्मी विनियमितीकरण/समायोजन, वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति, सातवां वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण, आउटसोर्सिंग नीति, बीमा पॉलिसी, आशा बहुओं का नियत मानदेय समेत कुल सात मांगों को पूरा कराए जाने को लेकर हड़ताल पर चले गए। संविदाकर्मियों के विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था, टीकाकरण आदि कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। इस दौरान संदीप गिरी ने कहा कि संविदा कर्मी जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में पूर्ण रूप से तत्पर हैं। ऐसे में सरकार को उनकी जायज मांगों की अनदेखी करना गलत है। संविदाकर्मियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह, हर्षित कुमार, शुभम कुमार, हिमांशु चौधरी, रमा निरूपमा, मुकुल गुप्ता, भीम सिंह, खिलेंद्र सिंह, राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed