{"_id":"5d866fc08ebc3e93ae3f31ec","slug":"container-uncontrolled-fell-into-eastern-ganga-canal-nazibabad-news-mrt4445856105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर कंटेनर पूर्वी गंग नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर कंटेनर पूर्वी गंग नहर में गिरा
विज्ञापन
भागूवाला में नहर में गिरे कंटेनर को निकलवाती पुलिस।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर कंटेनर पूर्वी गंग नहर में गिरा
भागूवाला/नजीबाबाद। पूर्वी गंग नहर में सेब से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर गिर गया। आननफानन में पहुंची मंडावली पुलिस ने क्रेन से कंटेनर बाहर निकाला। कंटेनर के आगे का शीशा टूटा होने और चालक-हेल्पर के लापता होने की खबर से जांच में जुटी पुलिस।
शिमला से सेब लेकर रुद्रपुर जा रहा एक कंटेनर शनिवार को प्रात: अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। राहगीरों ने नहर में समाए कंटेनर के तिरपाल को देखकर पुलिस को सूचना दी। मंडावली के थानाध्यक्ष संदीप त्यागी, एसआई रणवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। क्रेन के माध्यम से सुबह करीब 10:30 बजे कंटेनर को नहर से बाहर निकाला गया। कंटेनर का आगे का शीशा टूटा होने, उसमें चालक-हेल्पर न मिलने से जांच में जुटी पुलिस।
मंडावली पुलिस ने कंटेनर पर लिखे नंबर से शिमला और पंजाब संपर्क किया है। बताया जाता है कि कंटेनर लेकर थाना भवन, मुजफ्फरनगर निवासी चालक खुर्शीद रुद्रपुर के लिए चला था। घटना होने के बाद चालक खुर्शीद की ओर से पुलिस और मालिक को घटना की सूचना न मिलना किसी हादसे का संकेत करती है। अनुमान है कि कंटेनर में रखी सेब की पेटियां नहर में समा गईं।