फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consumes poison after writing suicide note, woman dies, husband serious

Bijnor News: सुसाइड नोट लिखकर खाया जहर, महिला की मौत, पति गंभीर

Wed, 10 Apr 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 10 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Consumes poison after writing suicide note, woman dies, husband serious
हल्दौर में जहर खाने वाले पत्नी पत्नी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई।
बिजनौर/हल्दौर। मार्मिक तरीके से सुसाइड नोट लिखकर दंपती ने जहर खा लिया। जहर के सेवन से महिला की मौत हो गई जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जहर के सेवन की वजह आपसी मनमुटाव माना जा रहा है, मगर आत्महत्या की इस कहानी को मृतका के मायके वालों ने झुठलाते हुए दहेज हत्या में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आत्महत्या या हत्या के पहलुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हल्दौर के मोहल्ला तौल्लावाला के रहने वाले अंकुर शर्मा और उसकी पत्नी शिवानी की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि दोनों अपने कमरे में उल्टियां कर रहे थे। वहीं एक सुसाइड नोट मिला है, सुसाइड नोट में अंकुर शर्मा और शिवानी दोनों के हस्ताक्षर हैं। सुसाइड नोट में अंकुर की ओर से लिखा गया है कि शिवानी उसे मायके मुरादाबाद में ले जाना चाहती थी, वहीं शिवानी की ओर से दो लाइनों में खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया गया है। अस्पताल में भर्ती शिवानी ने रात में ही दम तोड़ दिया जबकि उसके पति अंकुर की हालत सोमवार की शाम तक नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन

इसी बीच मृतका के पिता सुबोध कुमार शर्मा निवासी मुरादाबाद ने हल्दौर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि बेटी शिवानी की शादी 2022 में हल्दौर निवासी अंकुर शर्मा पुत्र स्वर्गीय संदीप शर्मा से की थी। आरोप है कि शिवानी ने अपनी मां पूनम शर्मा को फोन पर ससुरालियों द्वारा मायके वालों से दस लाख रुपये नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मंगलवार को परिजन मौके पर पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला और पड़ोसियों से जहर खाने व उपचार के लिए बिजनौर अस्पताल भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। मायके वालों का आरोप है कि सुसाइड नोट पर उनकी पुत्री के हस्ताक्षर नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अंकुर शर्मा, सास शोभा शर्मा, जेठ अंशुल शर्मा, देवर अभिषेक शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed