{"_id":"5e9f2c3c8ebc3e908a716dfc","slug":"consumers-rush-into-banks-bijnor-news-mrt478668179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ घटी
विज्ञापन
बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ घटी
बिजनौर। मंगलवार को जिले में पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दिया। सड़कों पर भी भीड़ कम रही। बैंकों और मेडिकल स्टोर पर भी कम लोग आए। पुलिस बेवजह निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
सोमवार को शहर की सड़कों पर भारी भीड़ दिखी थी। लोगों को लगा था कि प्रशासन ने लॉकडाउन में ढील दी है। बेवजह निकलने वालों को पुलिस ने जमकर हड़काया था और उनके चालान भी किए थे। मंगलवार को इसका असर नजर आया। सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही। सुबह कुछ लोग ही मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए निकले। बैंकों में आने वालों की संख्या भी अब कम होती जा रही है। बेवजह निकलने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों को पुलिस हड़का रही है, उनके वाहनों को पंचर कर रही है और उनके चालान भी काट रही है। शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस बेवजह निकलने वालों पर कोई बख्शीश नहीं करेगी। लोग बहुत जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें। मजबूूरी में कोई बाहर आ भी रहा है तो वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।