{"_id":"6abc16d234dcfbf7e40c0340","slug":"former-aspa-leader-and-two-others-arrested-for-filing-false-rape-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-191574-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने में पूर्व आसपा नेता समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने में पूर्व आसपा नेता समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए हनीट्रैप के आरोपी। संवाद
- फोटो : 1
बिजनौर। दुष्कर्म के झूठ मामले दर्ज कराकर वसूली करने वाली गैंग में शामिल आजाद समाज पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रविता गौतम समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग के खिलाफ अलग अलग थानों में 18 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। अब तक आठ महिलाओं समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा चुका है।
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि रविता गौतम उर्फ रविता देवी निवासी गांव खेड़की टप्पा और यूट्यूबर नौशाद निवासी बख्शीवाला को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ 12 सितंबर को संजीव कुमार निवासी बेगराजपुर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि रविता गौतम ने 2024 में उसके (संजीव) खिलाफ थाना हल्दौर में मारपीट आदि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें समझौता करने के नाम पर दस लाख रुपये की डिमांड की गई। पुलिस ने आरोप झूठे पाए जाने पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गैंग के साथ मिलकर उसके खिलाफ अन्य युवतियों से अलग अलग-थानों में दुष्कर्म के पांच प्राथमिकी दर्ज कराई गईं थीं। इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगने के बाद अदालत में परिवाद दायर कर दिया गया। बता दें कि गैंग का सरगना बब्बू लंगड़ा और आठ महिलाओं समेत 14 आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।
जिला पंचायत के चुनाव में की थी आर्थिक मदद
2021 में रविता गौतम ने नहटौर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें रविता को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़़ा। बेगराजपुर निवासी संजीव ने बताया कि जिला पंचायत के चुनाव में खर्च करने के लिए उसने रविता गौतम को पांच लाख रुपये दिए थे। चुनाव के बाद पैसे वापस मांगे तो शादी का झांसा दिया। बाद में रविता से विवाद हो गया तो रविता गौतम ने संजीव के खिलाफ एक-एक कर पांच झूठी प्राथमिकी दर्ज कराईं। कुछ रकम भी वसूली गई। संजीव पेश से इंजीनियर हैं और नोएडा में नौकरी करते हैं। उधर रविता गौतम अब विधान सभा चुनाव नहटौर सीट से लड़ने की तैयारी कर रही थी। आजाद समाज पार्टी से टिकट के लिए भी आवेदन किया था। मगर चुनाव से पहले ही कारनामों का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
पार्टी से हटा दी गई रविता गौतम : जिलाध्यक्ष
आसपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि रविता गौतम 2021 में हमारी पार्टी में थी और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। रविता ने नहटौर से विधानसभा के प्रत्याशी के लिए आवेदन किया था लेकिन हनीट्रैप मामले में प्राथमिकी दर्ज होने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद रविता को पार्टी से भी निकाल दिया गया।