फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Navjeevan Hospital sealed after death of pregnant woman

Bijnor News: प्रसूता की मौत के बाद नवजीवन अस्पताल को किया सील

Wed, 30 Sep 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Navjeevan Hospital sealed after death of pregnant woman
कोतवाली देहात। नहटौर मार्ग स्थित नवजीवन अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इस दौरान अस्पताल में कोई चिकित्सक या कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर हरबंस उर्फ रहमापुर निवासी सोनू की 32 वर्षीय पत्नी राधा को सोमवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर नहटौर मार्ग स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे नजीबाबाद रेफर कर दिया। नजीबाबाद ले जाते समय रास्ते में ही राधा की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए थे। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को नोडल अधिकारी केपी सिंह और तहसीलदार नगीना अस्पताल पहुंचे। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पर पहले भी सील की कार्रवाई की जा चुकी है। अस्पताल संचालक के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अब अस्पताल के खिलाफ दोबारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक नगीना राजेश सोलंकी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed