{"_id":"6123e8768ebc3e14f15e39a5","slug":"consumers-protested-against-the-dealer-nazibabad-news-mrt553052549","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने एसडीएम से की मामले जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने एसडीएम से की मामले जांच कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं ने किया डीलर के खिलाफ प्रदर्शन
जलालाबाबद। लोगों ने कम राशन देने पर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के उपभोक्ता साहिदन, शफीकन, रहीसन, फुरकान, मो. शाकिर, इसरत, असलम, बुंदू, अतीक, नाजिया का कहना है कि मोहल्ला कुरैशियान में राशन डीलर से मोहल्ला कुरैशियान, गुलजार नगर, काजियान के लोगों को राशन दिया जाता है। सोमवार को जब उपभोक्ता राशन लेने दुकान पर पहुंचे तो राशन डीलर ने दुकान बंद कर दी। उपभोक्ताओं ने बंद दुकान के सामने प्रदर्शन कर डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि राशन डीलर पांच किलो खाद्यान्न के स्थान पर चार किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट का वितरण कर रहा है। पूरा खाद्यान्न मांगने पर राशन डीलर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है।
उपभोक्ताओं ने कहा कि राशन डीलर कई बार मशीन खराब होने का बहाना बनाकर बिना राशन दिए दुकान बंद कर देता है। उपभोक्ताओं ने एसडीएम से कम राशन वितरण करने की जांच कराकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। उधर, राशन डीलर मो. साहिब का कहना है कि मशीन खराब होने के कारण राशन वितरित नहीं किया गया। उपभोक्ताओं के नहीं मानने पर दुकान बंद कर दी गई।