{"_id":"69b2fd0c3b5158a01f05c85c","slug":"consult-a-dermatologist-today-to-prevent-skin-diseases-bijnor-news-c-27-1-bij1027-174395-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चर्म रोग से बचाव को आज त्वचा रोग विशेषज्ञ से लें परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चर्म रोग से बचाव को आज त्वचा रोग विशेषज्ञ से लें परामर्श
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते मौसम के साथ ही त्वचा रोग बढ़ते जा रहे हैं। लोग एलर्जी, फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। ऐसे में लोगों को त्वचा का ख्याल रखने और बीमारी से बचाव का समाधान मिल सके। इसलिए, इसलिए पाठकों के लिए ‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम के जरिए पाठक घर बैठे निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सकों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे। कार्यक्रम 13 मार्च को हो रहा है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज बिजनौर के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच तक बिजनौर कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान पाठक अपनी और अपने बच्चों की त्वचा संबंधी किसी भी बीमारी के बारे में फोन के माध्यम से सवाल पूछ सकेंगे। डॉ. राजीव रस्तोगी से त्वचा संबंधी बीमारी त्वचा पर खुजली, चकत्ते, सूजन, रैशेज, या लाल धब्बे, मुहांसे, एक्जिमा, सोरायसिस, दाद, सफेद बाल होना, बालों के टूटने सहित अन्य समस्याओं के लक्षण और उपचार की जानकारी ले सकते हैं। यह भी बताया जाएगा कि किन लक्षणों के आधार पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय में फोन नंबर 9368724184 पर कॉल कर सकते हैं।