फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction work of Kotdwar branch line platform started

Bijnor News: कोटद्वार ब्रांच लाइन प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 15 Apr 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Kotdwar branch line platform started
नजीबाबाद। अमृत भारत योजना में नजीबाबाद स्टेशन का जीर्णोद्धार हो रहा है। ड्राइंग मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आ रही है। प्लेटफार्म को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का फाउंडेशन भी तैयार होगा।
विज्ञापन


नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत करीब 11 करोड़ रुपये की धनराशि से स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। करीब आठ माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू हुआ था। प्रथम चरण में आदर्श नगर दिशा से सीसी मार्ग निर्माण कराया गया। प्लेटफार्म दो और तीन को करीब एक फीट ऊंचा करने के लिए प्लेटफार्म के दोनों दिशा में निर्माण कार्य कराया गया है। हालांकि अभी प्लेटफार्म के बीच निर्माण कार्य होना शेष है। प्लेटफार्म को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का फाउंडेशन तैयार होने के बाद निर्माण इकाई शेष कार्य को पूरा कराएगी।
विज्ञापन

स्टेशन विकास कार्य शुरू होने के बाद डीआरएम राजकुमार सिंह कई दौरे कर चुके हैं। रेलवे ने निर्माण इकाई को समय से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण इकाई के ओमप्रकाश राजपूत की देखरेख में प्लेटफार्म एक पर स्थित कोटद्वार ब्रांच लाइन के प्लेटफार्म पर केवल और नाली बनाने का कार्य शुरू किया गया है। प्लेटफार्म को ऊंचा करने की फाउंडेशन भी जल्द तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण इकाई आरएमएस कार्यालय के निकट स्थित पुराने भवन को तोड़कर फुटओवर ब्रिज की फाउंडेशन और प्रवेश द्वार बनाने का कार्य अप्रैल के अंत तक शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed