{"_id":"65da44cd0fc833bd790b3fa4","slug":"construction-of-cc-road-started-in-abadiya-on-balawali-feena-road-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-119725-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बालावाली-फीना मार्ग पर आबादी में होने लगा सीसी रोड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बालावाली-फीना मार्ग पर आबादी में होने लगा सीसी रोड का निर्माण
विज्ञापन
बालावाली-फीना मार्ग पर गांव मलकपुर देहरी में बनाई जा रही सीसी रोड।
-40 किलोमीटर की दूरी में होना है साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण
- फिलहाल शादीपुर नहटौर के बीच बनाई जाने लगी है सीसी रोड
- आबादी में पानी की समस्या को देखते हुए उठाया गया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बालावाली-फीना मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग पर गांवों की आबादी के बीच सीसी रोड का निर्माण चालू है। सीमेंट वाली सड़क बनने से गांव में पानी भरने से सड़क टूटने की समस्या खत्म हो जाएगी। फिलहाल नहटौर-शादीपुर के बीच सड़क पर पड़ने वाली आबादी में सीसी रोड निर्माण के लिए आधार तैयार किया जा रहा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट में 5500 मीटर सीसी रोड बननी है, जिसमें 2200 मीटर सड़क तैयार कर ली गई है।
गंगा नदी पर पुल बनने के बाद बालावाली से फीना तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव सालों पहले तैयार किया गया था। यूं तो बालावाली से फीना तक की दूरी 82 किमी है लेकिन जिन जगहों पर सड़क की चौड़ाई तीन मीटर थी, उस दूरी में 40 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिस पर 53 करोड़ की लागत आएगी।
पहले चरण में पैजनिया से चांदपुर तक सड़क तैयार की ली गई है। अब चांदपुर से फीना तक सड़क का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही शादीपुर-नहटौर का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। बता दें कि नहटौर से शादीपुर तक मार्ग के चौड़ीकरण का काम पिछले महीने चालू कर दिया गया था। इसी दूरी में 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पत्थर डालने का कार्य चल रहा है। मार्ग में पड़ने वाली पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
मलकपुर देहरी में बनने लगी सात मीटर चौड़ी सीसी रोड
मार्ग में पड़ने वाले सभी गांव की आबादी में सीसी रोड बनाई जानी है। अब शादीपुर नहटौर के बीच पड़ने वाले गांव मलकपुर देहरी में सीसी रोड का निर्माण चालू कर दिया गया है। सीसी रोड सात मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। इसके बाद पेहरुवाला और अन्य गांव में भी सीसी रोड भी बनाई जाएगी।
बालावाली-फीना रोड में चालीस किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसमें आबादी वाले भागों में अलग अलग जगहों पर 5500 मीटर सीसी रोड बनाई जानी है। अब 2200 मीटर सीसी रोड तैयार हो चुकी है। बाकी के निर्माण को आधार तैयार किया जा रहा है। पूरे प्रोजेक्ट में 65 फीसदी काम हो चुका है। - एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि