{"_id":"6310f8d7710c7a6b80032219","slug":"construction-of-bypass-of-panipat-khatima-highway-stopped-bijnor-news-mrt60345210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
बिजनौर। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के बाईपास पर बनाई जा रही सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने हंगामा कर रोक दिया। दरअसल, गांव वाले बाईपास में ग्रामीण संपर्क मार्ग के लिए अंडरपास बनाने की मांग पर अड़े हैं। निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने गांव वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण राजी नहीं हुए।
पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे को मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इस बाईपास पर डामर की सड़क बनाई जा रही थी, गांव वालों को मालूम हुआ तो वे बाईपास पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बाईपास का निर्माण रोक दिया। डामर की सड़क बनाने के लिए मौके पर लाई गई तीन से चार गाड़ी सामग्री भी बेकार हो गई।
बता दें कि बिजनौर के गढ़ी से शुरू होकर एक संपर्क मार्ग भोगी नसीरी से होते हुए छितावर तक जाता है। इस संपर्क मार्ग को भोगी और नसीरी के बीच में बाईपास क्रॉस कर रहा है। बाईपास में इस संपर्क मार्ग के लिए ग्रामीण अंडर पास बनाए जाने की मांग महीनों से कर रहे हैं। हालांकि नेशनल हाईवे के लिए प्रोजेक्ट में अंडरपास का निर्माण नहीं है। हाईवे पर केवल चौराहा बनाकर ग्रामीण संपर्क मार्ग को जोड़ा जाना प्रस्तावित है। निर्माण कंपनी के प्रबंधक सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बाईपास का निर्माण रुकवा दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें अंडरपास बनाकर दिया जाए।