फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of buildings of government colleges is half incomplete

Bijnor News: राजकीय कॉलेजों के भवनों का निर्माण आधा अधूरा

Mon, 03 Jun 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of buildings of government colleges is half incomplete
-वैकल्पिक भवनों में संचालित हो रही इन कॉलेजों की कक्षाएं
विज्ञापन

-जीजीआईसी नहटौर के नए भवन में संचालित होने लगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । जनपद में चार राजकीय इंटर कॉलेज के भवन जर्जर हो गए थे। शासन व माध्यमिक विभाग की ओर से इनके नए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इनमें से नहटौर कॉलेज का निर्माण पूर्ण हो गया और उसकी नई बिल्डिंग में पढ़ाई होने लगी है। बाकी तीन कॉलेजों का निर्माण आधा अधूरा है। इन स्कूल की कक्षाएं वैकल्पिक बिल्डिंगों में चल रही हैं।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नहटौर, किरतपुर, सरकडा तथा राजकीय इंटर कॉलेज अफजलगढ के भवन जर्जर घोषित है। शासन ने जीजीआईसी सरकड़ा को छोड़कर बाकी कालेजों के भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। आरोप है कि जजीआईसी सरकड़ा की कक्षाएं एक वैकल्पिक भवन में चल रही है, जहां पढ़ाई लिखाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। बाकी कॉलेजों के नए भवनों का निर्माण चल रहा है, परंतु निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज अफजलगढ़ के नये भवन का निर्माण हो गया है। परंतु भवन का टास्क फोर्स ने निरीक्षण नहीं किया है। जिससे निर्माणदायी संस्था से भवन माध्यमिक विभाग को हस्तांतरण होने का कार्य अटका हुआ है। विभाग की कोशिश है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जुलाई में विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई नये भवन में शुरू हो जाए। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किरतपुर में नये भवन का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन कॉलेज भवनों का निर्माण जल्द कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed