फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of approach road of Hastinapur Ganga bridge started

UP: आखिर टूटी विभाग की नींद, बनने लगी हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क, कई महीनों से बंद था यातायात

Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

Bijnor News : आखिर विभाग की नींद टूट ही गई। अब हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क बनने लगी है। यहां कई महीनों से यातायात बंद पड़ा है।

विज्ञापन
Construction of approach road of Hastinapur Ganga bridge started
बिजनौर : जलीलपुर क्षेत्र में हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क बनाने का हुआ काम शुरू। - फोटो : BIJNOR

विस्तार

गंगा नदी पर बने हस्तिनापुर पुल की अप्रोच सड़क चार माह पहले पानी की धार से टूट गई थी। अप्रोच सड़क टूटी होने से वहां का यातायात बंद था। इस कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य को जाना-आना पड़ रहा है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इससे विभाग की नींद टूटी और पुल की अप्रोच सड़क का निर्माण शुरू करा दिया।

विज्ञापन


30 जुलाई को स्टेट हाईवे बहसुमा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गंगा नदी पर बने पुल की अप्रोच सड़क गंगा के पानी से टूट गई थी। गंगा के पानी की तेज बहाव में करीब 60 मीटर सड़क पुरी तरह बह गई थी। तब से इस मार्ग पर यातायात बंद है। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को पुल के निकट सड़क बनाने का काम तेजी से शुरू कराया। पुल की अप्रोच सड़क बनाने के लिए उसका भराव गंगा के रेत से हो रहा है। जीसीबी मशीन से कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरकर डाला जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: बसपा के मैदान छोड़ने से रोचक हुआ मुकाबला, अब सबसे बड़ा सवाल, मुस्लिम की चाल पर टिकी जीत-हार
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के रेत से सड़क का भराव होने को लेकर आसपास के ग्रामीणों को सड़क की मजबूती को लेकर आशंकाएं हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि हाल ही में मेरठ में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने की आहट से भी लोकनिर्माण विभाग ने सड़क बनने में तेजी दिखाई है।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT NEWS:  तीन परिवारों को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाले मकान, आठ लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed