{"_id":"6386540341aeba30a77f224f","slug":"construction-of-approach-road-of-hastinapur-ganga-bridge-started-bijnor-news-mrt6157432132","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आखिर टूटी विभाग की नींद, बनने लगी हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क, कई महीनों से बंद था यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आखिर टूटी विभाग की नींद, बनने लगी हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क, कई महीनों से बंद था यातायात
Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM IST
सार
Bijnor News : आखिर विभाग की नींद टूट ही गई। अब हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क बनने लगी है। यहां कई महीनों से यातायात बंद पड़ा है।
विज्ञापन
बिजनौर : जलीलपुर क्षेत्र में हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क बनाने का हुआ काम शुरू।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा नदी पर बने हस्तिनापुर पुल की अप्रोच सड़क चार माह पहले पानी की धार से टूट गई थी। अप्रोच सड़क टूटी होने से वहां का यातायात बंद था। इस कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य को जाना-आना पड़ रहा है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इससे विभाग की नींद टूटी और पुल की अप्रोच सड़क का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
30 जुलाई को स्टेट हाईवे बहसुमा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गंगा नदी पर बने पुल की अप्रोच सड़क गंगा के पानी से टूट गई थी। गंगा के पानी की तेज बहाव में करीब 60 मीटर सड़क पुरी तरह बह गई थी। तब से इस मार्ग पर यातायात बंद है। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को पुल के निकट सड़क बनाने का काम तेजी से शुरू कराया। पुल की अप्रोच सड़क बनाने के लिए उसका भराव गंगा के रेत से हो रहा है। जीसीबी मशीन से कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरकर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: बसपा के मैदान छोड़ने से रोचक हुआ मुकाबला, अब सबसे बड़ा सवाल, मुस्लिम की चाल पर टिकी जीत-हार
विज्ञापन
गंगा के रेत से सड़क का भराव होने को लेकर आसपास के ग्रामीणों को सड़क की मजबूती को लेकर आशंकाएं हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि हाल ही में मेरठ में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने की आहट से भी लोकनिर्माण विभाग ने सड़क बनने में तेजी दिखाई है।
यह भी पढ़ें: BAGHPAT NEWS: तीन परिवारों को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाले मकान, आठ लाख का माल उड़ाया