फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of 53 roads in the district will begin after the Kanwar Yatra.

Bijnor News: कांवड़ यात्रा के बाद शुरू होगा जिले की 53 सड़कों का निर्माण

Sat, 07 Feb 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of 53 roads in the district will begin after the Kanwar Yatra.
बिजनौर। तारकोल से बनने वाली सड़कों के निर्माण पर ठंड ने ब्रेक लगा दिया था मगर अब कांवड़ यात्रा के बाद जिले में 53 सड़कों को बनाने का काम चालू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी तैयारियां चालू कर दी हैं।
विज्ञापन

फिलहाल कांवड़ यात्रा पर प्रशासन का जोर है। कांवड़ मार्ग में गड्ढों को भरने के लिए पिछले दिनों निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में कुछ जगहों पर सड़कों के गड्ढे भी भरे गए हैं। उधर पचास से अधिक सड़कों का निर्माण ठंड होने की वजह से थमा हुआ था। इनके निर्माण को मौसम सामान्य होने का इंतजार किया गया। बता दें कि तारकोल से बनने वाली सड़कों के निर्माण को 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होना चाहिए। करीब 53 ग्रामीण संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण के लिए उपयुक्त तापमान होने का इंतजार किया जा रहा था। अब सर्दी कम हुई है। ऐसे में 15 फरवरी के बाद इन सड़कों पर काम चालू कर दिया जाएगा। हालांकि अब दस दिनों की देरी कांवड़ यात्रा के चलते होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed