{"_id":"645e8eb7af1485d3c40722c9","slug":"constable-suspended-for-abusing-alcohol-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-3017-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - शराब के नशे में गाली-गलौज करने वाला सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - शराब के नशे में गाली-गलौज करने वाला सिपाही निलंबित
Sat, 13 May 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 13 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
- बैरक में ही साथी पुलिसकर्मियों के साथ की थी अभद्रता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करना एक सिपाही को भारी पड़ गया है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। वहीं, मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बैरक में ही इस सिपाही ने हंगामा कर दिया था।
शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में तैनात चल रहे सिपाही सोमेंद्र तोमर को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि तीन मई की शाम सोमेंद्र शराब के नशे में धुत होकर पुलिस लाइन की बैरक में पहुंचा और हंगामा कर दिया। साथी पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। सिपाही को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया। डॉक्टरों की जांच में एल्कोहल की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
एसपी के अनुसार विभाग की छवि धूमिल करने पर आरक्षी सोमेन्द्र तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी हिदायत दी है कि इस तरह का मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।