{"_id":"66afe825d361b25b780a11b4","slug":"constable-beats-young-man-with-baton-who-came-in-front-of-police-vehicle-suspended-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-128164-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस की गाड़ी के सामने आए युवक को सिपाही ने डंडे से पीटा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस की गाड़ी के सामने आए युवक को सिपाही ने डंडे से पीटा, निलंबित
विज्ञापन
बढ़ापुर में युवक को पीटता सिपाही। स्रोत वीडियो ग्रैब
- युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई
संवाद न्यू एजेंसी
बिजनौर/बढ़ापुर। बढ़ापुर के मदपुरी गांव में विवाद निपटाने पहुंची पुलिस ने खुद ही बखेड़़ा कर दिया। दरअसल, डायल 112 पीआरवी की गाड़ी के सामने अचानक आकर खड़े हुए एक शराबी युवक पर पुलिस ने खूब गुस्सा उतारा। लोगों की भीड़ के बीच युवक को डंडे से पीटा गया और लात भी मारी। यह देख आक्राेशित लोग दौड़ पड़े। पुलिसकर्मी गाड़ी को लेकर गांव से भाग निकले। अब इस मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
शनिवार की देर शाम ग्राम मदपुरी निवासी गोल्डी सिंह का बाइक को लेकर किसी से विवाद हुआ। गोल्डी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। शिकायत का निस्तारण कर पुलिस गांव से लौट रही थी। इसी बीच गांव में हरजिंदर सिंह अचानक पुलिस की गाड़ी के आगे आ गया और नशे की हालत में खड़ा हो गया।
इस पर सिपाही पंकज सिंह गाड़ी से उतरा और युवक को हटाने का प्रयास किया। सिपाही ने डंडे से युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। सड़क पर गिरा गिराकर पीटा गया। लात भी मारी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को गुस्से में देख सिपाही गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों ने गाड़ी को पकड़ने का प्रयास भी किया। गांव वालों से वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही सीओ से मामले की प्राथमिक जांच कराई गई। प्राथमिक जांच के बाद सिपाही पंकज कुमार को एसपी अभिषेक झा ने निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।