फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Connection route to Hastinapur cut again due to surge in Ganga

Bijnor News: गंगा में उफान से फिर कटा हस्तिनापुर का संपर्क मार्ग

Tue, 11 Jul 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Connection route to Hastinapur cut again due to surge in Ganga
चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर में गंगा पुल की अप्रोच की मरम्मत कार्य में लगी जेसीबी।
मेरठ के लिए खास ----------
विज्ञापन

- एक बार फिर सड़क व पुल हुए दूर, मरम्मत जारी, पानी के बीच चल रही हैं दो मशीनें
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा नदी पर बने पुल की संपर्क सड़क 15 दिन पहले धंस गई थी। तब से वाहनों का आवागमन बंद है। पांच दिन पहले सड़क में बनी खाई को मिट्टी से भराव कर बाइक व पैदल यात्रियों के चलने लायक बना दिया गया था, लेकिन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार से बाइक व पैदल यात्रियों का आवागमन भी बंद कर दिया गया। मरम्मत कार्य जारी है।
26 जून को मेरठ के हस्तिनापुर व बिजनौर के जलीलपुर के मध्य गंगा नदी पर बने पुल की संपर्क सड़क धंसने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। बुधवार की देर शाम सड़क की मरम्मत कर चलने लायक बना लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह ही फिर से मिट्टी धंस गई थी। मरम्मत के बाद बाइक व पैदल राहगीर आवाजाही कर रहे थे। बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण अब नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य की निगरानी में लगे लोगों ने बताया मजबूत सुरक्षा प्रबंध करने के लिए पुल के निकट से मिट्टी को हटाया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आवागमन बंद करने से पुल के दोनों ओर रोजमर्रा आवागमन करने वाले लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed