फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congressmen accused of recruitment in scams

कांग्रेसियों ने लगाया भर्तियों में घोटाले का आरोप

Mon, 22 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congressmen accused of recruitment in scams
कांग्रेसियों ने लगाया भर्तियों में घोटाले का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेसियों ने शिक्षक भर्ती और अन्य भर्तियों में घोटाले का आरोप लगाया है। इस संबंध में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पांडेय को देकर गंभीरता से जांच कराए जाने की मांग की गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं। बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69000 पद घोटाले की भेंट चढ़ गए। यूपी में भाजपा सरकार की नाक के नीचे कई भर्तियां लटकी हुई हैं। लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाएं देकर नौकरी लगवाने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के चलते भर्तियां लटक जाती हैं। हाल में शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में हुए भ्रष्टाचार में कई भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। मंत्रियों के प्रतिनिधियों के नाम घोटालों में उजागर हुए हैं। आरोप है कि भाजपा सरकार बड़े नेताओं और अपराधियों को बचा रही है। कांग्रेसियों ने मांग की है कि घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए, प्रकरण में उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराएं, सभी घोटालों की जांच कराई जाए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, हुमायूं बेग, चितवन शर्मा, यादराम सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार, अरशद प्रिंस, प्रदीप ठाकुर, कोमन सिंह, अशरफ अली, डा. देशबंधु त्यागी और चंद्र सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed