फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress workers expressed opposition by keeping silence

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर जताया विरोध

Sat, 03 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress workers expressed opposition by keeping silence
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर जताया विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखकर कार्यालय में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह को सौंपा।
महात्मा गांधी की प्रतिमा कार्यालय के बाहर रखकर कार्यकर्ताओं ने मौन धारण किया। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान विरोधी कानून को शीघ्र वापस लेने और उत्तर प्रदेश के किसानों की आर्थिक मदद की मांग की गई। हाथरस की बेटी को न्याय दिया जाए। कहा कि बिटिया की हत्या करने वाले दरिंदों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलवाया जाए। बिटिया के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता की मांग की गई। इस दौरान गुलशन कुमार, मुनीश त्यागी, नजाकत अल्वी, मीनू गोयल, युवा लोकसभा अध्यक्ष हुमायूं बेग, युवा उपाध्यक्ष चितवन शर्मा, धनगर यादराम सिंह चंदेल, फ़साहत नबी, इंतखाब जैदी, अब्दुल समद आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नूरपुर में कुलमणि त्यागी और ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. योगेश शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। जयपाल सिंह, अशोक शर्मा, गुरुमुख दीवान, असलम, वाजिद मंसूरी आदि रहे। नगीना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस में बिटिया के साथ हुई दरिंदगी व विभिन्न समस्याओं को लेकर गांधी मूर्ति के पास धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, जिला सचिव रोहित रवि, मुफ्ती मोनिस हुसैन, अरशद प्रिंस, मोहम्मद आरिफ खां, काजी अरशद मसूद आदि मौजूद रहे। पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान ने भी धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर में ब्लॉक कार्यालय परिसर में सलीम अहमद, मुकीम अहमद, त्रिलोक चंद शर्मा, मोहम्मद आदिल, नितिन कुमार, रोहन चौधरी आदि ने धरना दिया। अफजलगढ़ में हुसैन अंसारी, मोहम्मद इशहाक, सरदार गुरविंदर सिंह, इस्माइल तुर्क, डॉ. मुर्सलीन, अरमान सैफी, अब्दुल वाहिद आदि और नहटौर में जहांगीर, ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह, लाल सिंह, शेर सिंह, रतिराम, सुलेमान, डॉ. दीपक शर्मा, हरिराज, अशोक साबिर आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed