फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress will field candidates for the posts of Gram Pradhan and BDC members

ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य पद पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस : शेरबाज पठान

Tue, 10 Sep 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 10 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress will field candidates for the posts of Gram Pradhan and BDC members
बिजनौर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने सभी कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस बार कांग्रेस जिले की सभी सीटों पर जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य पद पर प्रत्याशी उतरेगी। वहीं सभी ब्लाॅक अध्यक्षों से अपनी-अपनी मजबूत बूथ कमेटियों का गठन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


सोमवार आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने सभी नगर, ब्लाॅक अध्यक्षों को ब्लाॅक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, ग्राम कमेटी, बूथ कमेटी का गठन 15 दिनों में करने के निर्देश दिए। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हर महीने की 10 तारीख और ब्लाॅक कमेटी की मासिक बैठक हर महीने की एक तारीख होगी। जबकि नगर कमेटियों की बैठक महीने की 20 तारीख को करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं जिला स्तर पर पांच सदस्य अनुशासन समिति का भी गठन किया जाएगा। कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आउटरिच विभाग के जिलाध्यक्ष सरदार हरवेंद्र सिंह एवं शेरबाज पठान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर न्याय पेटिका लगाई गई। जिसमें पीड़ित अपनी शिकायत डाल सकेगा। जिसका समाधान पांच सदस्य टीम वरीयता पर कराएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष नजाकत अल्वी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुनीश त्यागी, मीनू गोयल, जिला महासचिव हाजी नसीम अंसारी, मोहम्मद सलीम एडवोकेट, सैयद जाहगीर जैदी, हरि सिंह सागर, मीनाक्षी सिंह, चितवन शर्मा, असलम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed