फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress report on Pathan Sherbaj

कांग्रेस प्रत्याशी शेरबाज पठान पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में चांदपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शेरबाज पठान के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे शेरबाज समर्थकों में खलबली है।
विज्ञापन

शनिवार रात चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा में शेरबाज पठान की जनसभा थी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि रात दस बजे के बाद कोई सभा नहीं हो सकती। इसके बावजूद शेरबाज पठान देर रात तक सभा करते रहे। 
विज्ञापन

इस पर प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट मजिस्ट्रेट सुशील कुमार की ओर से चांदपुर थाने में धारा 171 व 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने शेरबाज पठान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की  पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नजीबाबाद में  नगर क्षेत्र में सपा और कांग्रेस के समझौते के प्रचार बोर्ड लगने से लोग हैरत में पड़ गए। आचार संहिता के दौरान ऐसे बोर्ड लगने पर विपक्षी पार्टियों ने आश्चर्य जताया। नगर क्षेत्र में लगे नगरपालिका परिषद के प्रचार स्तंभों पर अचानक ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ के बड़े प्रचार बोर्ड लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री और राहुल गांधी के संयुक्त फोटो केे साथ चुनाव की आचार संहिता के दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन के विशाल प्रचार बोर्ड लगने से विपक्षी पार्टियों में हलचल रही। एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की अनुमति के बाद नगर में प्रचार बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed