{"_id":"62b9f8ad852930064919ec1d","slug":"congress-protested-against-agneepath-bijnor-news-mrt5946803134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नगीना में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नगीना। कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर अग्निपथ योजना को तत्काल बंद कराए जाने कि मांग की।
सोमवार की सुबह पूर्व मंत्री ओमवती के आवास पर कांग्रेसी एकत्र हुए। वहां से केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। पूर्व मंत्री ओमवती व सेवानिवृत्त आईएएस आर के सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट करने व उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश के युवा आक्रोशित हैं और योजना का विरोध कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से अग्निपथ योजना को तत्काल बंद कराने, पुरानी योजना को ही लागू कराए जाने व केंद्र की जनविरोधी सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई। एआईसीसी सदस्य मुफ्ती मोनिश हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, काजी अरशद मसूद, नगर अध्यक्ष असलम सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति मार्च
बढ़ापुर। सोमवार को कांग्रेसी मोहल्ला पठानान में एकत्र हुए और केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध जताते हुए सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया। इसके बाद मोहल्ला पठानान से मुख्य बाजार होते हुए शांति मार्च कर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में देश के युवाओं के हित के दृष्टिगत अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रदीप ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष हाजी अहसान, नगराध्यक्ष फरीद अहमद खान, पूर्व जिला महासचिव गजनफरुल्ला खां, शाहनवाज खां, आकिल खां भारती, संजीव कुमार आदि शामिल रहें।