फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress party celebrates Kharge becoming president

खरगे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में जश्न

Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress party celebrates Kharge becoming president
खरगे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में जश्न
विज्ञापन

नजीबाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नगर कांग्रेस कमेटी ने जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रईस कुरैशी के आवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खरगेे के निर्वाचित होने पर जश्न मनाया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रणनीति से कांग्रेस को मजबूत आधार मिलने पर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राइन, अमजद सिद्दीकी, शादाब अंसारी एड., नदीम फारुकी, वसीम अख्तर, नवेद अहमद ने कहा कि मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। उधर, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, सुखचैन लाल, सलाउद्दीन सैफी, समीउर्रहमान, सिराजुद्दीन खां ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने से कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ेगी और वर्ष 2024 चुनाव में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed