फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Confusion regarding admission in students

विद्यार्थियों में एडमिशन को लेकर असमंजस

Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Confusion regarding admission in students
विद्यार्थियों में एडमिशन को लेकर असमंजस
विज्ञापन

बिजनौर। इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित होने के बाद अब विद्यार्थियों के सामने अब एडमिशन को लेकर असमंजस की स्थिति है। बाकी सालों में तो विद्यार्थी ये देखते थे कि किस कॉलेज में एडमिशन लेना है, लेकिन इस बार विद्यार्थियों को ये ही पता नहीं है कि एडमिशन कब होगा, होगा भी या नहीं। लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई से ब्रेक नहीं लेंगे। जब तक एडमिशन नहीं होगा तब तक संबंधित विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन ही करेंगे।

केपीएस की इलमा का कहना है कि उसे बीटेक करना है। एक दो कॉलेज में रजिस्ट्रेशन भी कराया था, लेकिन कोरोना के कारण अब पूरा माहौल बदला हुआ है। लेकिन अभी पढ़ाई से छुट्टी नहीं लेनी है। इलमा का कहना है कि अब ऑनलाइन काफी कुछ पढ़ने को मिल जाता है। उसे उम्मीद है कि साल खराब नहीं जाएगा और एडमिशन हो ही जाएगा। केपीएस की ही आशु का कहना है कि वह बीटेक करेगी। अभी एडमिशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अभी बाहर जाकर पढ़ाई करना मुमकिन नहीं लगा रहा है। अपने जिले के ही किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के बारे में वह सोच रही है। आरजेपी के जतिन गुप्ता का कहना है कि वह स्नातक करके प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। अभी से इसके लिए वह तैयारी में लग गया है। फिलहाल उसे एडमिशन को लेकर कोई ज्यादा फिक्र नहीं है। जब सबका एडमिशन होगा तो उसका भी हो ही जाएगा। वह प्रशासनिक सेवा के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखेगा। आरजेपी के उमंग सिंह ने बताया कि वह एयर फोर्स एक्स ग्रुप की परीक्षा की तैयारी में लगा है। अपने दोस्तों के साथ मिलकर वह पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि कोरोना की वजह से कई जगह स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। ऐसे में एडमिशन को लेकर दुविधा है। हालांकि वह कई अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहा है। उसका कहना है कि अगर हालात सामान्य होते तो शायद इतनी पढ़ाई नहीं करनी पड़ती जितनी अब करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed