{"_id":"67a8f0af8e6e7f1a1d073002","slug":"confectioners-son-committed-suicide-by-hanging-himself-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-142597-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हलवाई के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हलवाई के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। हलवाई जगमोहन लाल गुप्ता के बेटे संदीप गुप्ता (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह की वजह से तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
सराफा बाजार में जगमोहन लाल गुप्ता की हनुमान मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान है। उनका बेटा संदीप गुप्ता (45) अपनी पत्नी मधु और पुत्र संस्कार के साथ मोहल्ला सराय मीर में स्थित एक मकान में माता-पिता से अलग रहता था। एक पुत्र आदर्श गुरुकुल हरिद्वार में पढ़ाई कर रहा है।
परिजनों के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते पिछले कई माह से संदीप तनाव में था। रविवार की दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी और पुत्र किसी कार्य से बाहर गए थे। तभी घर में अकेले मौजूद संदीप ने पंखे से बेडशीट बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
पत्नी और पुत्र जैसे ही घर के अंदर आए तो संदीप को फांसी पर लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। सूचना मिलने के बाद जगमोहन लाल अपने कर्मचारियों के साथ घर पहुंचे और संदीप के शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।