फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Condolences on the death of Chaudhary Ajit Singh

चौधरी अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Condolences on the death of Chaudhary Ajit Singh
चौधरी अजित सिंह के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन

अफजलगढ़/चांदपुर। नगर में सपा कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सरदार मलकीत सिंह ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे और किसानों के हित में उन्होंने अनेक कार्य किए। वीरेंद्र विश्नोई ने कहा कि चौधरी अजित सिंह की मौत देश व किसानों के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा के लिए शांति तथा परिजनों को ईश्वर से दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर चौधरी मलकीत सिंह के अलावा चौधरी सतेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र, मनोज सिरोही, प्रदीप सिरोही, कुलदीप सिंह काकू, दर्शन सिंह, मास्टर युद्धवीर सिंह, चौधरी सरजीत सिंह तथा पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह छिंदर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चांदपुर में समाजवादी पार्टी की शोक सभा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी। गांव पीपलसाना में धर्मेंद्र तोमर के आवास पर आयोजित शोक सभा में जिला महासचिव आदित्यवीर सिंह ने कहा कि किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर पूरे देश के किसानों में शोक की लहर है। किसान राजनीति के लिए यह एक गहरा आघात है। शोक सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में प्रधान धर्मपाल सिंह, प्रधान अशोक कुमार, विनोद कुमार, प्रधान दिनेश कुमार, चौधरी रामकरण सिंह, राजाराम सिंह, कुलदीप सिंह, हनी तोमर, धर्मेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed