फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complaint to DM on late night inspection at clinic

Bijnor News: क्लीनिक पर देर रात निरीक्षण पर डीएम से शिकायत

Fri, 17 Apr 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Complaint to DM on late night inspection at clinic
शेरकोट। नगर के एक क्लीनिक पर देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद महिला चिकित्सक ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। बुधवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला फतेहनगर स्थित एक क्लीनिक पहुंची। संचालिका डॉ. सना ने बताया कि वह अपने पति डॉ. फैजान के साथ संचालन करती हैं। क्लीनिक के निचले हिस्से में उपचार किया जाता है जबकि ऊपरी मंजिल पर उनका आवास है। आरोप है कि बुधवार रात उनके पति घर पर नहीं थे। इसी दौरान करीब साढ़े दस बजे नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण का हवाला देते हुए क्लीनिक खुलवाया। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी के सहायक ने उनके साथ अभद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग किया। मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने जब देर रात निरीक्षण को लेकर नोडल अधिकारी से सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बिना कुछ कहे वहां से चले गए। वहीं सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि देर रात निरीक्षण करना अनुचित है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed