{"_id":"698ccf225cb87085ac055d34","slug":"complaint-of-ignoring-standards-in-road-construction-bijnor-news-c-27-1-bij1007-172211-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने की शिकायत
विज्ञापन
किरतपुर। बढ़ापुर सीकरी पंचायत के गांव सिकरी से पाड़ला-सिसौना मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी किए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण सतेंद्र सिंह, हेमंत, दीपक राजू आदि आरोप है कि पुरानी सड़क को तोड़े या हटाए बिना उस पर केवल लीपापोती कर सीधे पत्थर डलवा दिए गए हैं, जो पूरी तरह मानकों के विपरीत है। इसके अलावा सड़क पर पत्थर डालने के बाद पिछले 20 से 25 दिनों से कार्य बंद पड़ा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। बुग्गी में चलने वाले पशुओं को सड़क पर बिखरे पत्थरों से चोट लग रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारों पर ईंटें नहीं बिछाई गईं हैं और कई स्थानों पर केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। वहीं, जल निकासी के लिए डाले गए सीमेंट पाइप भी पर्याप्त गहराई में नहीं लगाए गए हैं, जिससे भविष्य में जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए और गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मानकों के अनुरूप सड़क का निर्माण कराया जाए।र