फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complaint of exploitation of farmers in the name of electricity checking

बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों के शोषण की शिकायत

Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Complaint of exploitation of farmers in the name of electricity checking
नजीबाबाद में तहसीलदार को समस्या बताते भाकियू नेता। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण करने और फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरने के विरोध किया।
विज्ञापन

भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीएम परमानंद झा से मिला और कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी चेकिंग के नाम पर फर्जी रिपोर्ट भर किसानों का शोषण कर रहे हैं। एसडीएम ने एसडीओ विकास कुमार और एसडीओ दीपक कुमार शर्मा को तत्काल अपने कार्यालय बुलाया। किसान नेताओं ने कहा कि विद्युत अधिकारियों ने गांव रामजीवाला के किसान राणा सिंह के नाम बिना थ्री फेस विद्युत सप्लाई जाए ही चक्की के लोड की फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भर दी। गांव फजलपुर तबेला निवासी प्रदीप कुमार के घर बिना सबमर्सिबल के ही सबमर्सिबल विद्युत चोरी की फर्जी रिपोर्ट भरकर जुर्माना लगा दिया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने किसान का जुर्माना विद्युत अधिकारियों से भरवाने की मांग की।

इस अवसर पर भाकियू नेता जितेंद्र पहलवान, सतपाल चौधरी, राजीव राठी, नरदेव सिंह, हुकम सिंह, नौबहार सिंह, जय सिंह प्रधान, बलराम राठी, अनुज कुमार, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed