फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Competition organized on National Sports Day across the distric

जिलेभर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

Tue, 30 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Competition organized on National Sports Day across the distric
बिजनौर में खेल दिवस पर डीएवी इंटर कॉलेज शिक्षक व शिक्षिकाओं की खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रति? - फोटो : BIJNOR
जिलेभर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिला स्तीय योगासन खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर ग्रुप के बालक और बालिका ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह एवं प्रिंस चौधरी की माता सत्यवती ने किया। इस मौके पर अर्चना सिंह, विश्वजीत, पवन कुमार आर्य, विकास कुमार, कुसुमलता, अरुण राजपूत, शालिनी चौहान, जिलाध्यक्ष अरूण धनकर, सचिव ममता शर्मा, राम सिंह आर्य, बीआर पाल, संजीव रूहैला, परवीन शर्मा, जितेंद्र महर्षि, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में नायक नंगला की टीम रही विजेता
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नूरपुर ब्लॉक के गांव नायक नंगला में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम नायक नंगला के प्रधान नइमुद्दीन एवं ग्राम चेहला के प्रधान सोनू कुमार ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद नइमुद्दीन ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में गांव चेहला, नायक नंगला, धुंधली, नवादा की टीम ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में नायक नंगला की टीम विजेता रही। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नकुल कुमार, जावेद अली, मुनीष, अकरम, अदीब, मोहित, सलीम, अकरम, शंकर, सचिन, कपिल, आशीष, ताजीम, तालीम, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दौड़ में किया प्रतिभाग
बिजनौर। एचएम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसमें कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा पांच में अवनी प्रथम, आराध्या द्वितीय और परी तृतीय स्थान पर रही। वहीं कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन पीटीआई मयंक कुमार और अमित कुमार की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में इरियान और जिया रही प्रथम
बिजनौर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर एएन इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बालक और बालिका वर्ग ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रतियोगिता जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई।

जूनियर वर्ग में गांधी हाउस के इरियान ने प्रथम, पटेल हाउस के यश चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में गांधी हाउस की जिया ने प्रथम, नेहरू हाउस की अर्पिता व पटेल हाउस की रिदिमा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में पटेल हाउस के मोहम्मद उजैफा प्रथम, गांधी हाउस के सुबोध द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में गांधी हाउस की उज्जसवी प्रथम और टैगोर हाउस की नंदनी द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन, अशोक जैन, प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार भारद्वाज, राहुल डबास, नेहा शर्मा, मेराज अहमद, शुभम, शेबा कुशाग्र, हितेश आदि मौजूद रहे।

बिजनौर के एएन इंटरनेशनल स्कूल में कैरम प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।

बिजनौर के एएन इंटरनेशनल स्कूल में कैरम प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed