फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Compensation sought for damage caused to crops by rivers

नदियों से फसलों को हुए नुकसान का मांगा मुआवजा

Tue, 22 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Compensation sought for damage caused to crops by rivers
नदियों से फसलों को हुए नुकसान का मांगा मुआवजा
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू नेताओं ने गांवों में घूमकर नदियों का जलस्तर बढ़ने से हुए नुकसान का जायजा लिया। सरकार से किसानों को नुकसान की भरपाई करने की मांग की गई।
भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने ब्लॉक जलीलपुर में पड़ने वाले गांव धींवरपुरा, बनिया नंगली, सीकरी, सलेमपुर खादर आदि गांव का दौरा किया गया। उन्होंने सरकार पर गलत समय पर साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी नहरों में छोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि इससे किसानों की फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई है। यूनियन पिछले कई महीने से भारतीय किसान यूनियन पिछले कई माह से लगातार शासन-प्रशासन से सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रही थी, मगर किसानों को बर्बाद करने पर तुली इस सरकार ने नहरों में पानी नहीं छोड़ा। अब किसानों को दोहरी मार देते हुए गंगा में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। इससे किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है।

इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार के साथ साथ ही स्थानीय प्रशासन की है। बिना किसी चेतावनी के गंगा में पानी छोड़ने की वजह से गंगा खादर के किसानों का भारी नुकसान हुआ है। सिंचाई विभाग के एससी व जेई को जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया इसको सरकारी आपदा भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed