फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commotion on the attempt to cancel the form

पर्चा निरस्त करने की कोशिश पर हंगामा

Tue, 23 Jan 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 23 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the attempt to cancel the form
नाम वापस नहीं करने पर विरोध जताते उम्मीदवार व समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में उत्तरी क्षेत्रीय सहकारी समिति के चुनाव में अचानक निर्वाचन अधिकारी बदलकर एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करने की कोशिश पर जमकर हंगामा हुआ। कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर दलितों को चुनाव से दूर रखने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि चुनावी रणनीति के तहत निर्वाचन अधिकारी को बदला गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की गई तो वह इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
नहटौर उत्तरी क्षेत्रीय सहकारी समिति में नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के दिन अचानक निर्वाचन अधिकारी बदल दिया गया। एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी ने निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार को हटाकर देवेंद्र तिवारी को निर्वाचन अधिकारी बनाने का आदेश दे दिया। निर्वाचन अधिकारी देेवेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर दोबारा से नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी। जिसको लेकर कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि चुनाव में दलित प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करने के लिए निर्वाचन अधिकारी बदला गया है। पूर्व निर्वाचन अधिकारी ने पर्चा निरस्त करने से इंकार कर दिया। समर्थकों हंगामा देख अधिकारियों ने कोई भी पर्चा निरस्त नहीं करने का आश्वासन दिया। उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र तिवारी का कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया जाएगा। उधर, विधायक ओमकुमार ने कहा कि कोई समस्या हो तो सीधे उनसे शिकायत करें, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद अब कड़ा हुआ मुकाबला नजीबाबाद। साधन सहकारी समिति भागूवाला में निर्वाचन अधिकारी किरनपाल सिंह की देखरेख में हुई नाम वापसी प्रक्रिया में संचालक पद पर लियाकत व अनीस ने नाम वापस लिया। इसके बाद जोगेंद्र सिंह (करौली) व बाला देवी (काशीरामपुर) निर्विरोध संचालक निर्वाचित हुए। अब शेेष सात पदों पर 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। किसान सेवा सहकारी समिति सिकरौड़ा में धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, ब्रजपाल, नफीसा सहित पांच लोगों ने नाम वापसी की। सोमवती (मंडावली), संजीव (अभिपुरा), होरी सिंह (सफियाबाद) निर्विरोध संचालक निर्वाचित होने के बाद अब शेष छह पदों पर 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, साधन सहकारी समिति अहमदपुर सादात में मंगलवार को समिति के पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने नाम वापस ले लिया। रूपा देवी, कुसुम व बलबीर सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शेष छह पदों पर अब 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उधर, किसान सेवा सहकारी समिति नांगल में 10 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस ले लेने और तीन संचालक निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद छह संचालक पदों पर 17 प्रत्याशी चुनाव में किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed