फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cold war rooms will be ready at CHC and PHC

Bijnor News: सीएचसी और पीएचसी पर तैयार होंगे कोल्ड वाॅर रूम

Sun, 28 Apr 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Cold war rooms will be ready at CHC and PHC
स्योहारा में सामुहिक स्वास्थ्य केंद्र पर बना कोल्ड वॉर रूम। स्रोत विभाग
बिजनौर। हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी सीएचसी और पीएचसी पर कोल्ड वॉर रूम बनाए जाएंगे। इस रूम में चार से आठ बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोल्ड वॉर रूम में मरीज के लिए सभी सुविधा की जा रही हैं।
विज्ञापन


अप्रैल माह से ही पारा बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने से लोगों को भी परेशानी हाेगी। जिले में 11 सीएचसी और 11 पीएचसी हैं। सभी पर एक-एक कोल्ड वॉर रूम बनाया जा रहा है। कुछ केंद्रों पर कोल्ड वॉर रूम बन गए हैं, जबकि कुछ केंद्रों पर ये रूम बनाए जा रहे हैं। कोल्ड वॉर रूम में फ्रिज या घड़ा, कूलर, थर्मामीटर, बेड के ऊपर पंखा, पानी की बोतल, दरवाजे पर पर्दे आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा कमरे का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रखने के निर्देश दिए हैं। इससे अधिक तापमान न हो, इसके लिए कमरे में ही थर्मामीटर लगाया जाएगा। तापमान ठीक होने पर हीट वेव से ग्रसित मरीज का सही से इलाज हो सकेगा। इसलिए सभी केंद्रों पर कोल्ड वॉर रूम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- हीट वेव को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार है। सभी सीएचसी और पीएचसी पर कोल्ड वॉर रूम बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों पर दवाइयों की पूरी सुविधा है। गर्मी से बीमार पड़ने वाले लोगों का बेहतर इलाज किया जाएगा।-डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed