{"_id":"60bfb8cf8ebc3e567d4860a0","slug":"coalition-made-the-strategy-of-district-panchayat-election-bijnor-news-mrt541866352","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के प्रत्याशी की जीत की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन के प्रत्याशी की जीत की बनाई रणनीति
विज्ञापन
गठबंधन ने बनाई जिला पंचायत चुनाव की रणनीति
बिजनौर। सपा, रालोद, आजाद समाज पार्टी व महान दल की संयुक्त बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव की रणनीति बनाई गई। गठबंधन के प्रत्याशी की जीत का दावा किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि चुनाव बहुत नजदीक हैं। सबको अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। इसीलिए गांव की जनता ने भाजपा को हराकर विपक्ष पर भरोसा किया है। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव गठबंधन का जीतेगा। बैठक से पहले पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने समाजवादी रथ यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य लुधियान सिंह व संचालन आदित्यवीर सिंह ने किया। बैठक में विधायक मनोज पारस व नईम उल हसन, पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश फौजी, अनिल यादव, प्रवीण देशवाल, अशोक चौधरी, मनदीप सिंह, शमशाद अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद