फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Coalition candidate filed a report of violation of the code of conduct

यूपी चुनाव : नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़े मुद्दे, हर चुनाव में होती है विकास की बड़ी बातें, पढ़िए क्या है पूरा इतिहास

Fri, 04 Feb 2022 02:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Feb 2022 02:50 PM IST
सार

बिजनौर में एक विधानसभा क्षेत्र के बड़े मुद्दे हर बार चुनाव में उठते हैं और फिर बिना समाधान हुए ऐसे ही रह जाते हैं। आइए आज आपको इस सीट का पूरा इतिहास बताते हैं।

विज्ञापन
Bijnor News: Coalition candidate filed a report of violation of the code of conduct
यूपी चुनाव इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में कड़ाके की सर्दी के बीच चुनावी माहौल गर्म है। अब चुनाव आया है तो नूरपुर विधानसभा सीट के विकास की बातें होने लगी हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही सभी मुद्दे फीके पड़ जाते हैं। अस्पताल में सर्जन की तैनाती, नूरपुर में पानी की निकासी और खेल स्टेडियम का मुद्दा सालों पुराना है। चुनाव आते हैं और बीत जाते हैं, लेकिन इन मुद्दों पर गौर नहीं किया गया।

विज्ञापन


नूरपुर विधानसभा का गठन 1967 में हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस के खूब सिंह पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद यह विधानसभा स्योहारा नाम से जानी जाने लगी। 2008 में हुए परिसीमन के बाद नूरपुर विधानसभा फिर अस्तित्व में आई और 2012 में हुए चुनाव में भाजपा के लोकेंद्र चौहान विधायक बने। 2017 में वह फिर से विधायक चुने गए, लेकिन 2018 में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। इसके बाद हुए उप चुनाव में सपा के नईमुल हसन विधायक चुने गए। नूरपुर विधानसभा से करीब सभी पार्टियों के विधायक रह चुके हैं, लेकिन कुछ समस्याएं हैं, जिनका अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन


नूरपुर में सीएचसी पर किसी सर्जन की तैनाती आज तक नहीं हुई है, जिसके कारण यह केवल रेफर सेंटर बना हुआ है। नूरपुर, वाया स्योहारा ठाकुरद्वारा रोड पर रामगंगा नदी का पुल बन जाने के बाद आज तक इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है, जबकि कई बार इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई जा चुकी है। क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय और खेल के लिए स्टेडियम बनाने की मांग भी वर्षों से उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात में तालाब बन जाता है नूरपुर
मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी व्यापारी नेता संदीप जोशी का कहना है कि नूरपुर में कन्या इंटर कॉलेज और खेल के लिए स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। नगर में नालों की पानी की निकासी का बड़ा मुद्दा है जिससे बरसात होते ही नूरपुर नगर तालाब बन जाते हैं, जिससे व्यापारियों को आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत के रोड शो का मामला: गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

स्टेडियम का निर्माण होना जरूरी
मोहल्ला कबीरनगर निवासी मोहित यादव का कहना है कि विधायक की सोच अपने विकास की न होकर क्षेत्र के विकास की होनी चाहिए। क्षेत्र में युवाओं के लिए कहीं भी स्टेडियम नहीं है। हाईवे पर सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय अथवा मॉर्निंग वॉक करते समय हमेशा दुर्घटना का भय रहता है।

आसपास में ही मिले युवाओं को रोजगार
व्यापारी नेता तसलीम अहमद का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में कोई उद्योग न होने से बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग बेरोजगार हैं। क्षेत्र में विधायक को उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास करना चाहिए, जिससे बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सके। इसके अलावा बिजलीघरों की क्षमता कम होने से लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या रहती है। बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जानी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को जाना पड़ता है दूर
मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी गुड़िया जोशी का कहना है कि क्षेत्र में कोई कन्या महाविद्यालय न होने से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। ग्राम चांगीपुर में प्रस्तावित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है। राजकीय कन्या महाविद्यालय की क्षेत्र में नितांत आवश्यकता है।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर...
मतदान केंद्र 212
मतदेय स्थल 376
कुल मतदाता 322419
पुरूष मतदाता 171131
महिला मतदाता 151273
थर्ड जेंडर 15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed