फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi will sharpen Malan's uninterrupted stream

मालन की अविरल धारा को धार देंगे सीएम योगी

Fri, 02 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will sharpen Malan's uninterrupted stream
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए मालन नदी का बनाया जा रहा तट। - फोटो : BIJNOR
मालन की अविरल धारा को धार देंगे सीएम योगी
विज्ञापन

बिजनौर। मालन की अविरल धारा को धारा सीएम योगी धार देंगे। प्राचीन सभ्यता का इतिहास समेटे हुए युगों युगों से कल-कल बह रही मालन नदी का उद्धार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल करने की सौगात भी मिल सकती है। एक और बात मालन के लिए अलहदा रहेगी, वो है किसी मुख्यमंत्री का मालन के तट पर पहुंचकर पूजन करना। सीएम योगी प्रदेश के पहले सीएम होंगे जो मालन के तट पर पहुंच रहे हैं।
इसका श्रेय जाता है अमर उजाला के अभियान मालन मांगे अविरल धारा को। दरअसल, अमर उजाला ने इस अभियान की शुरुआत की थी। अभियान ऐसा रंग लाया कि खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन इस अभियान से जुड़ गया। किसान भी अभियान में शामिल हो गए। स्कूल-कॉलेजों ने भी मालन पर पहुंचकर साफ सफाई की। प्रशासन की प्राथमिकताओं में मालन नदी शामिल हो गई थी। जिसके चलते ही मालन के तटों पर साफ सफाई कराते हुए नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अब सीएम योगी का मालन के तट पर पहुंचकर पूजन करना इस अभियान की सफलता को इंगित करने के लिए काफी है। माना जा रहा है कि सीएम योगी मालन के उद्धार की सौगात भी जिले को दे सकते हैं।
विज्ञापन

आज भी मिलते हैं प्राचीन सभ्यता के अवशेष
मालन नदी के किनारे कण्व आश्रम हुआ करता था। मालन का तट ही शकुंतला और राजा दुष्यंत की प्रणय स्थली रहा है। जिन राजा भरत के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा, उन्होंने भी मालन के किनारे जंगल में शेर के दांत गिन दिए थे। सिर्फ इतना ही नहीं मालन नदी के किनारे आज भी प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिलते हैं। नजीबाबाद के बड़िया के आस पास मालन नदी के किनारे मोरध्वज किले के अवशेष मिलते रहे हैं। कई शिवालयों के अवशेष भी मालन नदी के किनारे खुदाई में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित किया जाएगा भरत वन
मालन नदी के किनारे ही बिजनौर मंडावर मार्ग में मालन नदी के पुल के समीप भरत वन विकसित किया जाएगा। इसके लिए ढाई हजार पौधों का रोपण किया जाना है। यह भी हो सकता है कि इस वन में सीएम योगी पौधा रोपित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed