{"_id":"6313a86d3f9f91432510b9e5","slug":"cm-s-security-guarded-by-water-land-and-sky-bijnor-news-mrt603759320","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल, थल और आकाश से रहा सीएम की सुरक्षा का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल, थल और आकाश से रहा सीएम की सुरक्षा का पहरा
विज्ञापन
जल, थल और नभ से रहा सीएम की सुरक्षा का पहरा
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जल, थल और नभ से पहरेदारी की गई। दरअसल जनसभा स्थल के पास में बह रही मालन में मोटर बोट से पुलिस ने गश्त की, आकाश में ड्रोन उड़ाया गया और स्थल के पास पास त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा पुलिस ने बनाया हुआ था। जनसभा में व्यवस्था के लिए तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे।
शनिवार को मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एडीजी राजकुमार और डीआईजी शलभ माथुर जिले में डेरा डाले रहे। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरते ही पुलिस अफसरों भागदौड़ में लग गए। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह व्यवस्था को देखते हुए सीएम के संग रहे। एएसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने हेलीपैड की व्यवस्थाओं को संभाला जबकि एएसपी देहात राम अर्ज ने मालन नदी के आस पास के सुरक्षा इंतजामों पर नजर बनाए रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
रेड जोन घोषित कर दी गई कलक्ट्रेट रोड
नुमाइश ग्राउंड से कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाली सड़क को शनिवार की सुबह ही बंद कर दिया गया था। शाम को सीएम कलक्ट्रेट पहुंचे तो आमजन की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई। उधर जनसभा में आने वाले वाहनों से जाम से निजात दिलाने के लिए मंडावर रोड का ट्रैफिक बंद रहा। वाहनों को नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग से होकर निकाला गया।