{"_id":"683357e63eef6bbaa00499ee","slug":"clouds-rained-with-thunder-power-went-off-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-150774-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गरज के साथ बरसे मेघ, बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गरज के साथ बरसे मेघ, बिजली हुई गुल
Sun, 25 May 2025 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 25 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बारिश में जाते वाहन। संवाद
बिजनौर। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद शनिवार-रविवार रात मौसम ने करवट बदली। मध्यरात्रि व तड़के बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हुई। जिले में 27.2 एमएम बारिश मापी गई और हवा चलने से तापमान में 7.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे जनपद का मौसम सुहावना हुआ और जनमानस को गर्मी से राहत मिली।
अच्छी बारिश होने से आम आदमी ही नहीं किसान भी खुश है। वर्तमान समय में गन्ना फसल, पशुचारा को सिंचाई की आवश्यकता है। वहीं धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने का कार्य चल रहा है। गन्ना फसल को कई फंगस बीमारी लग रही थी। बारिश व हल्की हवा के साथ गन्ना फसल में लगी फंगस कीट स्वत: खत्म हो जाते हैं। साथ ही समय पर एक साथ सभी फसल की सिंचाई हो गई है। अच्छी बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश से खराब हुए इंसुलेटर, तीन घंटे रही कटौती
मौसम खराब होते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। विभाग अनुरक्षण में लाखों रुपये खर्च कर लाइनों की मरम्मत करता है और आसपास पेड़ व घास की सफाई कराता है। इसके बाद भी हल्की हवा, बारिश में बिजली लाइनों के पास खड़े पेड़ों की टहनिया बिजली आपूर्ति चलने नहीं देती है। रविवार तड़के व मध्य रात्रि हुई बारिश से शहर व गांवों के काफी क्षेत्र मेंं आपूर्ति बाधित रही। आवास विकास व बुखारा और बकली बिजलीघर के कई फीडरों पर तीन से चार घंटे की कटौती रही। कहीं पेड़ों की टहनिया व कहीं बारिश की बूंद से इंसुलेटर खराब हुए। उधर एसडीओ ओंमकार सिंह ने बताया कि फाल्ट से आपूर्ति बाधित हो गई थी बाद में सही कराकर सुचारू कर दी गई।