{"_id":"5ee7b2f58ebc3e42f441585f","slug":"clouds-have-gone-without-rain-bijnor-news-mrt486591254","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बरसे ही चले गए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बरसे ही चले गए बादल
विज्ञापन
बिन बरसे ही चले गए बादल
बिजनौर/मंडावर। बादलों के साथ आए हवा के तेज झोंके ने पहली बारिश की आस बंधाई। काफी देर तक छाए रहे, लेकिन बिन बरसे ही बादल चले गए। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पारा 40 डिग्री से भी अधिक हो गया है। हालांकि अभी मानसून नहीं आया है, लेकिन अक्सर प्री मानसून बारिश भी हो जाती है। सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा भी चलने लगा। आंधी बारिश की आशंका को देखते हुए विद्युत निगम ने भी बिजली सप्लाई बंद कर दी। बादल छाए तो लोगों को प्री मानसून बारिश की उम्मीद जगी, जिससे गर्मी से राहत मिल सके। काफी देर तक बादल छाए रहे, लेकिन बाद में बादल बिन बरसे ही चले गए। जिससे लोगों को काफी निराशा हुई। किसान महेंद्र सिंह, बिरेश कुमार आदि का कहना है कि इस समय फसलों को सिंचाई की बहुत जरूरत है। बारिश होगी तो सभी फसलों की सिंचाई एक साथ हो जाएगी।
मंडावर क्षेत्र के गंजालपुर, तीतरवाला, बसी रुहासी, करीमपुर नंगली आदि कुछ गांवों में तेज हवा के हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों के चेहरे खिल गए। लेकिन ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। सिर्र्फ दस मिनट हल्की बूंदाबांदी उसके बाद फिर तेज धूप निकली।